पावर डाइट से घटाएं वजन

पावर डाइट से घटाएं वजन

डॉ. अनिल चतुर्वेदी

इस तेज रफ्तार जिंदगी में समय न होने की वजह से लोग व्यायाम नहीं करते हैं, जिसकी वजह से वे मोठे होते जा रहे हैं। अगर आपके पास भी व्यायाम करने का समय नहीं है और आप अपनी बढ़ी हुई चर्बी को ख़त्म करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव लाएं और देखें कि आपका वजन कैसे कम होता है।

सुबह के समय-

  • अपने दिन की शुरुआत में नींबू, शहद और पानी पीकर कीजिए। इससे शरीर में जितनी भी गंदगी और विषाक्त तत्व होगें, वे सब साफ हो जाएगें।
  • ब्रेकफास्ट-
  • अंडे का सफेद भाग का ऑमलेट + 2 स्लाइस ब्राउन ब्रेड।
  • दूध (वसा रहित ) + कॉर्नफ्लेक्स/ओट।
  • फ्रूट सलाद/स्प्राउट।
  • पोहा/उपमा।

लंच के पहले-

  • ब्लैक कॉफी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और काम करने में मन लगता है।

लंच में कोई एक चीज खाएं-

  • उबला रोस्टेड चिकेन/सोयाबीन (200 ग्राम ) + ब्राउन राइस (आधा प्लेट )/ चपाती ( 1 )
  • दाल+सलाद +ब्राउन राइस ( आधा प्लेट ), रोटी ( 1-2 )
  • दही  (100 ग्राम ), यह पाचन में मदद करेगा।

शाम को-

  • भूख मिटाने के लिए कोई खट्टा फल खाएं।
  • ग्रीन टी और दो मारी लाइट बिस्कुट।
  • उबला चना।

डिनर-

  • उबला सोयाबीन न्यूट्रीला, सूप+सलाद।
  • उबला अंडा सफेद भाग ( 3 ) + वेजिटेबल सूप।
  • चिकन या ट्यूना सलाद।
  • उबली दाल।
  • दलिया।

सोने से पहले-

  • 150-200 मि.ली. वसा-रहित दूध।

डाइट के अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • हैवी डिनर करने से बचे। सोने से 3-4 घंटे पहले खाना खा लें।
  • कोल्ड ड्रिंक की जगह नारियल पानी, वेजिटेबल सूप या मठ्ठा पिएं।
  • रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पिएं।
  • वजन घटाने के लिए फाइबर खाएं, जिसके लिए खूब सारी सब्जियां और फल खाएं।
  • चीनी और मिठाई सीमित खाएं।
  • खाने के साथ पानी न पिएं।

(यह आलेख डॉ. अनिल चतुर्वेदी के द्वारा लिखी गयी किताब से लिया गया है।)

 

इसे भी पढ़ें-

यूूनानी चिकित्सा के अनुसार ये मच्छर फैलाते हैं डेंगू, जानें कारण, लक्षण व बचाव के उपाय

प्रदूषित हवा से भी हो सकते हैं मोटापे के शिकार :रिसर्च

एयरोबिक्स से घटाएं अपना वजन, लेकिन करते समय बरतें ये सावधानियां

जिनके पास समय नहीं है उनके लिए वजन घटाने के नुस्खे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।